एसपी को लिखित शिकायत देते हुए बेलखेड़ा निवासी गायत्री लोधी ने आरोप लगाए है कि उसका रेत कारोबारी आनंदसिंह से लम्बे समय से रुपयों का लेनदेन चल रहा है। आनंदसिंह ने कई बार रुपए लिए और समय पर वापस कर दिए। जिसके चलते वह आनंदसिंह पर भरोसा करती रही, इस बीच आनंद सिंह के कहने पर गायत्री लोधी ने 15 लाख रुपए दे दिए। महिला ने जब अपना रुपया वापस मांगा तो आनंद सिंह ने फोन कर कहा कि क्राइम ब्रांच में उसके खिलाफ जांच चल रही है, इसलिए इस नंबर पर कॉल न करें। इसके बाद नया नंबर मिलने की बात कही थी। महिला ने आगे बताया कि 27 जून को आनंद ने फोन कर कहा कि उसके 15 लाख रुपए दो लड़के लेकर आ रहे हैं, जो घर के पास मिलेंगे। कुछ देर बाद आर्यन और अनुज नाम के दो युवक पहुंचे। अनुज घर के अंदर आया और उसने कहा कि ये 15 लाख रुपए आनंद ने भेजे हैं। गायत्री ने बताया कि आनंद पर पहले भी उसका 8 से 10 लाख रुपए का लेनदेन रहा है और वह रुपए लौटाता रहा है। इसी भरोसे पर उसने रकम रख ली। 28 जून को गायत्री लोधी जब रुपए जमा कराने पोस्ट ऑफिस पहुंची तो वहां पोस्ट मास्टर ने नोटों की जांच की। जांच में सामने आया कि गड्डी के ऊपर और नीचे कुछ असली नोट थे, जबकि बीच के नोट नकली थे। इसके बाद महिला ने पूरी रकम की जांच की तो कई नोट नकली मिले। वह सभी रुपए लेकर वापस घर आ गई। इसके बाद वह जब आनंद के घर पहुंची और नकली नोट की जानकारी देते हुए वापस लेने के लिए कहा तो आनंद ने गाली गलौज कर धमकी देना शुरु कर दिया। महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत की, जब पुलिस ने नहीं सुनी तो वह एसपी आफिस पहुंची और लिखित शिकायत दी है।ा वहीं दूसरी ओर पुलिस को पूछताछ में आनंदसिंह ने कहा कि उसने महिला गायत्री लोधी को असली नोट ही दिए है, नोट नकली कैसे हो गए, पता नहीं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच शुरु कर दी गई है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जबलपुर। जबलपुर के बेलखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली महिला गायत्री लोधी ने रेत कारोबारी आनंद सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है कि रेत कारोबारी ने उधार रुपए लौटाने के नाम पर 15 लाख रुपए के नकली नोट दिए है। महिला ने यह भी आरोप लगाए है कि जब कारोबारी आनंद सिंह को नकली नोट दिए जाने की जानकारी दी तो उसने जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। एमपी ने मामले में डीएसपी भगतसिंह गठोरिया को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
Tags
jabalpur