khabar abhi tak

लखनादौन में खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक यात्री की मौत, 15 घायल, 5 गंभीर जबलपुर रेफर

सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। सिरमंगनी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस के पीछे से टकराया ट्रक

भोपाल से मंडला जा रही यात्री बस सिरमंगनी गांव के पास सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला और ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

5 गंभीर घायलों को जबलपुर भेजा

हादसे में कहानी निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र पटेल की मौत हो गई। 15 घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन ले जाया गया। इनमें से पांच को गंभीर चोटों के कारण जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज लखनादौन में चल रहा है।

पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

हादसे की सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर हृ॥-44 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे की वजह सामने आ रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak