khabar abhi tak

शादी के नाम पर 13 साल तक बर्बरता,कार्रवाई की मांग

 


जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने विनोद गुप्ता नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2013 में मदन महल निवासी विनोद गुप्ता से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर महिला का 13 वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान महिला ने 2016 में एक पुत्र और 2019 में एक पुत्री को जन्म दिया। लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद विनोद शादी करने से मुकर गया। मामले को लेकर महादलित परिसंघ के जिलाध्यक्ष आकाश मलिक ने घमापुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि 4 जुलाई 2026 को पीड़िता थाने गई थी, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। आरोपी अब महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

​तेरह साल तक शादी का झूठा वादा किया

​पीड़िता के अनुसार विनोद गुप्ता उसे विश्वास में लेकर अलग-अलग किराए के मकानों में साथ रखता था। वर्ष 2021 में आरोपी उसे एक परिचित के घर ले गया, जहां उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए गए। शादी की मांग करने पर विवाद शुरू हुआ और आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर उसे रुपयों का लालच दिया गया और बाद में जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। आकाश मलिक ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि दो बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। वह लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही है। आरोपी ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है। अब महादलित परिसंघ के हस्तक्षेप के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस प्रशासन पर भी आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने शासन से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे और उसके बच्चों को न्याय मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak