जबलपुर । चातुर्मास विश्राम के बाद हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में नर्मदा पंचकोशी स्वर्ण कलश की भगवान राधा कृष्णा लड्डू गोपाल तुलसी मैया की एक साथ 108 परिक्रमा संकीर्तन करते हुए 29 जुलाई बुधवार आसाठ पूर्णिमा सुबह 6 बजे प्रारंभ की जाएगी। आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज का गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। संकीर्तचार्य सुरेश विश्वकर्मा रहेंगे।
नर्मदा महाआरती के संस्थापक परिक्रमा के अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल, संरक्षक सुषमा शंकर पटेल, सह संकीर्तचार्य श्याम मनोहर पटेल, विनोद दीवान, दुर्गा पटेल, शिव कुमार पटेल, विनोद विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा ने लोगों की उपस्थिति की अपील की है।
