khabar abhi tak

MP में अब खिलाड़ी बन सकेंगे सब इंस्पेक्टर-आरक्षक, पुलिस में SI के 10, आरक्षक के 50 पदों पर सीधी नियुक्ति का मिलेगा मौका

 

भोपाल। एमपी में पांच साल बाद एक बार फिर प्रदेश में खिलाडिय़ों को सीधी भर्ती के माध्यम से आरक्षक और सब इंस्पेक्टर बनाने का मौका राज्य सरकार देने जा रही है।इसके बाद खिलाड़ी अब खेल के साथ रोजगार भी हासिल कर सकेंगे। गृह विभाग ने इसके लिए नियमों में संशोधन कर उसे लागू भी कर दिया है।

                                वर्ष 2021 के बाद उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सीधी भर्ती प्रक्रिया पुन: प्रारंभ की जा रही है। गृह विभाग ने 'मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की नियुक्ति) नियम, 2021Óमें संशोधन किए हैं। संशोधित नियमों में उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के चयन, पात्रता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। इससे अब मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को शासकीय सेवा में अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को पुलिस में उप निरीक्षक के 10 एवं आरक्षक के 50 पदों पर सीधी नियुक्ति का अवसर मिलेगा। नए प्रावधानों में खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से हर वर्ष होगी। इससे खिलाडिय़ों को स्थायी अवसर उपलब्ध होंगे। उप निरीक्षक पद पर केवल उन उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सीधी नियुक्ति दी जाएगी, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओलम्पिक खेल, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप/विश्व चैम्पियनशिप में पदक अर्जित किया हो या शामिल हुए हों। इन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत अथवा कांस्य पदक विजेता एवं सहभागिता करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे।

आरक्षक पद के लिए यह शर्त करनी होगी पूरी-

आरक्षक पद के लिये राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता और अधिकृत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पदक विजेता सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे। खिलाड़ी जो उप निरीक्षक पद के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, वे आरक्षक पद के लिए भी स्वत: पात्र माने जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और अधिकृत राष्ट्रीय चैपियनशिप में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी आरक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak