इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला था। नामांकन रद्द होने के फैसले के खिलाफ हम अदालत जाएंगे। नामांकन की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।
कांग्रेस विधायकों को लेकर बेंगलूरु जा रहा विमान रनवे से लौटा-
इस सबके बीच कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट कर रही थी। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस की चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान के लिए परमिशन मिली। शाम करीब साढ़े 6 बजे विमान ने बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 38 विधायकों के साथ 75 लोग थे। बाकी 22 विधायक रात साढ़े 8 बजे की फ्लाइट से निकलने वाले थे लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने की जानकारी मिलते ही विमान रनवे से लौट आया।