khabar abhi tak

DNA से अब हुई युवती की पहचान, नर्मदा नदी में मिली थी क्षतविक्षत लाश, परिजन बोले, दो युवकों ने हत्या की है

जबलपुर। मदनमहल क्षेत्र में रहने वाली युवती की पहचान डीएनए के बाद हुई है, 18 जनवरी को लापता हुई युवती गीता राजपाल की शहपुरा में नर्मदा नदी में क्षत-विक्षत हालत में लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पहचान के लिए डीएनए कराया, जिसकी रिपोर्ट अब आई है। घटना को लेकर परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है। उनका कहना है कि गीता की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया ताकि पहचान न पाए। 

                                      पुलिस अधिकारियों के अनुसार मदन महल क्षेत्र निवासी गीता राजपाल 18 जनवरी को घर से निकली इसके बाद नहीं लौटी परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की तलाश की लेकिन जब कहीं पता नहीं चल सका तो 20 जनवरी को थाना पहुंचकर लापता होने की शिकायत दी। 29 जनवरी को पुलिस को मदन महल से गुमशुदा गीता से मिलते कद काठी की युवती का शव शहपुरा थाना क्षेत्र में नर्मदा किनारे मिला। क्षतविक्षत हालत में शवा मिलने से मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्ती के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। डीएनए रिपोर्ट में मृतका की पहचान गीता राजपाल के रूप में हुई। डीएनए से शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात की। परिजनों ने दो युवकों पर गीता की हत्या का शंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उनका आरोप है कि गीता की हत्या कर शव नर्मदा में फेंका गया था। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak