जबलपुर। बरेला बायपास ब्रिज पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम करके उसका शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा।
बरेला पुलिस ने बताया कि झंडू कंट्रेक्शन के प्रदीप सिंह तोमर ने सूचना दी कि उस कंपनी में बीएस 4 कम्पनी सिक्योरिटी गार्ड राहुल काछी, निवासी कछोवा जिला दमोह का बरेला वायपास ब्रिज गौर नदी पर डियूटी पर था। अज्ञात वाहन की टक्कर उसकी मौत हो गई।
