khabar abhi tak

बारात में चाकूबाजी, खाना खाकर पानी पीने जा रहे युवक को चाकू मारा


जबलपुर।
सिहोरा में बारात समारोह के दौरान सोमवार की रात चाकूबाजी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें गनियारी गांव का रहने वाला एक युवक खाना खाकर पानी पीने जा रहा था, तभी गांव के दो युवकों ने उससे विवाद किया और चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

सिहोरा पुलिस ने बताया कि गनियारी गांव के रहने वाले सतीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 12-30 बजे ग्राम पौड़ा सिहोरा निवासी रामजी चौधरी के यहां बारात में आया था। बारात में गांव के आशीष चौधरी, सूरज चौधरी भी आये थे। लगभग 1-30 बजे खाना खाकर पानी पीने गया था। तभी आशीष चौधरी व सूरज चौधरी आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों गाली गलौज करने लगे। आशीष ने हाथ मुक्कों से तथा सूरज चौधरी ने चाकू से हमलाकर दाहिने जांघ में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak