khabar abhi tak

ट्रेन से गिरे युवक के हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर, नरसिंहपुर-गाडरवारा के बीच हादसा

 

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर-गाडरवारा टे्रक के बीच आज एक युवक सनी पासवान ट्रेन से गिर गया, हादसे में युवक के सिर, हाथ, पैरों में गंभीर चोटें आई। यात्रियों ने युवक को गिरते देखा तो चीख पुकार मच गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल सनी को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। 

                                   बताया गया है कि बिहार निवासी सनी पासवान उम्र 21 वर्ष ट्रेन में बैठकर अपने घर वैशाली जा रहा था। ट्रेन जब दूधी नदी रेलवे पुल से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान गेट पर बैठा सनी अचानक गिर गया, रेलवे ट्रेक पर सनी को गिरते देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन पुलिस को खबर दी गई। खबर मिलते ही डायल-112 वाहन एफआरवी-03 के आरक्षक राजेंद्र धाकड़ और पायलट शुभम वर्मा मौके पर पहुंच गए। जिन्होने घायल सनी को रेलवे ट्रेक से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए गाडरवारा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे भरती कर लिया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak