khabar abhi tak

घर में नामी गिरामी कम्पनी की बैटरी फटने से दहशत, कंपनी की गुणवत्ता पर उठे सवाल




जबलपुर।
सिविल लाइन क्षेत्र के एक बंगले में जनरेटर में लगी एक्साइड कंपनी की बैटरी रविवार दोपहर करीब 1 बजे जोरदार धमाके के साथ फट गई। धमाका इतना तेज था कि घर के लोग और आसपास के पड़ोसी घबरा गए। राहत की बात यह रही कि बैटरी जनरेटर सेट के अंदर थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, उक्त बैटरी जुलाई 2023 में खरीदी गई थी और अभी वारंटी पीरियड में ही थी। बैटरी फटने की घटना के बाद कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में जब डीलर से बात की गई, तो उन्होंने अजीब तर्क देते हुए कहा कि कंपनी बैटरी की कार्यक्षमता की वारंटी तो देती है, लेकिन बैटरी डैमेज होने या फटने की स्थिति में कोई वारंटी कवर नहीं होता। इस जवाब से उपभोक्ता काफी नाराज हैं और लोग संबंधित कंपनी की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak