पुलिस के अनुसार गोविंद गढ़ के ग्राम अमिरती निवासी मुस्कान खान उम्र 23 वर्ष व रुबिया खान 20 वर्ष लम्बे समय से गौ-मांस की तस्करी कर रही है। इस बात की खबर ग्रामीणों को थी, वे दो युवतियों पर नजर जमाए थे। आज दोपहर मुस्कान व रुबिया स्कूटी में गौ-मांस बोरियों में भरकर सप्लाई करने के लिए निकली। जब वे लोही गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए दोनों का पीछा शुरु कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ पीछे आते देख दोनों ने गाड़ी खड़ी कर ग्रामीणों को भगाने पथराव शुरु कर दिया। पथराव में एक ग्रामीण आनंदसिंह बघेल को चोट आई। इसके बाद भी भीड़ देख युवतियों ने मांस से भरी बोरियां नहर में फेंक दी। ग्रामीणों ने दोनों को घेरकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नहर में फेंकी गई मांस से भरी बोरियां निकलवाकर जब्त कर ली।
रीवा। रीवा के लोही गांव में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब स्कूटी से गौ-मांस की तस्करी कर रही दो युवतियों को रोकने ग्रामीणों ने पीछा किया। ग्रामीणों की भीड़ देख युवतियों ने उनपर पथराव शुरु कर दिया। जिससे एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने दोनों को घेरकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नहर में फेंकी गई मांस की बोरियां जब्त कर ली है।
Tags
madhya pradesh