पुलिस के अनुसार कन्हैया गौड़ उम्र 25 वर्ष की मंगलनगर निवासी रितेश यादव से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते रितेश यादव हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहता था। आज दोपहर के वक्त मंगलनगर से कन्हैया गौड़ निकला, जिसे देख रितेश यादव ने गाली गलौज शुरु कर दी। कन्हैया ने विरोध किया और आगे चल दिया, इस बीच रितेश के पिता रमेश यादव आ गए, दोनों ने पीछा करते हुए कन्हैया को रोका और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे कन्हैय के पेट, हाथ, पैर व सीने में गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस में कन्हैया को लेकर जबलपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही कन्हैया की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी रितेश यादव और उसके पिता रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जबलपुर/कटनी। कटनी के मंगल नगर क्षेत्र में आज दोपहर के वक्त पुरानी रंजिश पर पिता व पुत्र ने कन्हैया गौंड़ नामक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कन्हैया के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे उपचार के लिए कटनी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही कन्हैया ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता व पुत्र को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है।