khabar abhi tak

ट्रेन के AC कोच से महिला लापता, पिता के साथ गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही थी, GRP-RPF तलाश में जुटी

 

कटनी। गोरखपुर एक्सप्रेस से अहमदाबाद पिता के साथ जा रही महिला कटनी-दमोह के बीच लापता हो गई। महिला के साथ साथ उसका सूटकेस भी गायब है। AC कोच में यात्रा कर रही महिला के लापता होने से परिजन घबरा गए, जिन्होने कटनी में GRP को सूचना दी। इसके बाद से GRP व RPF महिला की तलाश में जुट गई हैं। 

                                         बताया गया है कि अंजली यादव नामक महिला अपने पिता अशोक यादव के साथ गोरखपुर से अहमदाबाद स्थित अपने घर जाने गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 की बर्थ संख्या 41 पर 27 जून को यात्रा शुरू की थी। रात 2 बजे से 4 बजे के बीच, जब ट्रेन कटनी, दमोह, सागर के बीच चल रही थी, तभी अंजलि अचानक अपनी बर्थ से गायब हो गईं। जब पिता अशोक यादव की नींद खुली और उन्होंने अंजलि को बर्थ पर नहीं पाया, तो उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो सहयात्रियों और ट्रेन स्टाफ को सूचित किया गया। अंजलि के भाई अंकित यादव ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आशंका जताई कि बर्थ से अंजलि का सूटकेस भी गायब है, जिससे किसी अनहोनी या आपराधिक घटना की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि रात के समय वह किसी स्टेशन पर चाय पीने या किसी अन्य कारण से नीचे उतरी हों और इसी दौरान ट्रेन छूट गई हो। घटना के बाद पीडि़त पिता अशोक यादव ने तुरंत मैहर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी और आरपीएफ थाने में मामले की सूचना दी और बेटी को तलाशने की गुहार लगाई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस-

महिला अंजली यादव के अचानक लापता होने से रेल पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरु कर दी है। जीआरपी व आरपीएफ की टीमें संयुक्त रुप से कटनी, दमोह, सागर और मैहर सहित रूट के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्टेशनों के कैमरों की फुटेज और सहयात्रियों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही महिला का सुराग लगा लिया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak