khabar abhi tak

नशा मुक्त और मधुमेह मुक्त समाज के लिए संकल्प



जबलपुर। विश्व नशा निरोधक एवं मधुमेह जागृति दिवस पर समरसता सेवा संगठन द्वारा ब्रह्मकुमारी आश्रम भंवरताल में एक विशेष विचार गोष्ठी और जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ.परिमल स्वामी, अध्यक्ष के रूप में ब्रम्हकुमारी आश्रम की भावना दीदी, विशिष्ट अतिथि डॉ पुष्पा पांडे, संगठन अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ और कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण और मधुमेह जैसी बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। इस दौरान अतिथियों ने समाज को स्वस्थ, नशा मुक्त और सकारात्मक बनाने के लिए आध्यात्मिक और शारीरिक ऊर्जा के संतुलन पर बल दिया। कार्यक्रम में संगठन के आगामी वर्ष 2026-27 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी हुआ और नशा मुक्ति के लिए विशेष योगदान देने वाले कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ श्याम जी रावत को सम्मानित किया गया।

नशे को छोड़कर अपनाएं सकारात्मक जीवन

​ब्रम्हकुमारी आश्रम की भावना दीदी ने बताया कि यदि नशा करना ही है तो ईश्वर की भक्ति और अच्छे विचारों का नशा करें। उन्होंने कहा कि मधुरता खानपान की नहीं बल्कि वाणी और व्यवहार की होनी चाहिए। डॉ परिमल स्वामी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए मधुमेह के कारणों और निवारण के उपायों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ते मधुमेह का मुख्य कारण हमारी बिगड़ती जीवन शैली और खानपान है, जिसे व्यायाम और मेडिटेशन से सुधारा जा सकता है।

स्वस्थ समाज निर्माण हेतु परिवार का सहयोग अनिवार्य

​विशिष्ट अतिथि डॉ पुष्पा पांडे ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा के संतुलन से ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे के लिए पारिवारिक वातावरण और गलत संगति को जिम्मेदार ठहराया। अध्यक्ष पवन पांडे ने संगठन की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला और संस्थापक संदीप जैन के प्रयासों को सराहा। इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर कौशिक होरे ने मंच से नशा छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोहित डूबे, ब्रजेश दीक्षित, शरदचंद्र पालन, रत्ना श्रीवास्तव, कैलाशचंद्र जैन, जगदीश चोहटेल, जीपी सिंह, प्रहलाद अग्रवाल, अनिल तिवारी, विनय केसरवानी, अनूप राय, रवि दुबे, राजेश ठाकुर, महेन्द्र रघुवंशी, सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ यादव, कृष्णबल्ल्भ तिवारी, नितिन अग्रवाल, निमेष नेमा, राहुल दुबे, रवि शर्मा, वासु जैन, सुरेन्द्र शर्मा और सहर्ष अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे। संचालन सचिव मनोज सेठ ने किया और आभार उज्वल पचौरी ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak