जबलपुर। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर जिले के पाटन संभाग में बिजली कंपनी और बेलखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
अधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी कि केवलारी और मनकेड़ी फीडर की 11 केवी लाइन से भारी मात्रा में एल्यूमीनियम कंडक्टर तार चोरी हो रहे हैं। सटीक सूचना के आधार पर, बिजली विभाग की टीम ने बेलखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर बेलखेड़ा निवासी जाहिर अली के कबाडख़ाने पर औचक दबिश दी। इस बड़ी छापामारी के दौरान कबाडख़ाने से 341 किलोग्राम चोरी का बिजली का तार बरामद किया गया है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी जाहिर अली मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में बरामद किए गए तार को जब्त कर पंचनामा तैयार कर लिया है। फरार आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब फरार कबाड़ी की सरगर्मी से तलाश कर रही है, साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी
