पुलिस के अनुसार रविंद्र नगर जेडीए पम्प हाउस के समीप अधारताल निवासी अंकुर तिवारी स्टेट बैंक में सीनियर एसोसिएट के पद पर पदस्थ है। बीती रात दस बजे के लगभग मां की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके चलते वे मां को लेकर संजीवनी नगर स्थित अस्पताल गए थे। देर रात अंकुर के घर में ताला लगा देख चोर पहुंच गए, जिन्होने ताला तोड़कर घर के अंदर रखी आलमारी के लॉकर को क्षतिग्रस्त करते हुए सोने के चार कड़े, चार चूडिय़ां, 5 अंगूठी, एक हार, 5 टाप्स, चांदी की अंगूठियां व नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चार बजे के लगभग अंकुर अपनी मां को लेकर वापस घर आए तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा पड़ा, अंदर रखा सारा सामान बिखरा, आलमारी के लॉकर खुले, जिसमें रखे जेवर गायब थे। अंकुर तिवारी के घर में चोरी होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग पहुंच गए,जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत रविन्द्र नगर में रहने वाले बैंक अधिकारी अंकुर तिवारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी के लॉकर तोड़कर लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब वे अपनी मां को लेकर अस्पताल गए थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur