khabar abhi tak

रामपुर में गुंडों का आतंक, भाई-बहन पर जानलेवा हमला

 


जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के बेन मोहल्ला की रात को मजदूरी कर घर लौट रहे 25 वर्षीय बिज्जू बेन को चार आरोपियों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी अंकित, मंगू, अनुराग और मिंटू ने युवक को रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, जिसे ठुकराने पर वे हिंसक हो गए। अंकित ने चाकू से बिज्जू के माथे, जांघ और कमर पर गंभीर वार किए, जबकि अन्य ने लात-घूंसों से पीटा। भाई को बचाने पहुंची बहन रोशनी को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बिज्जू की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

​पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

​घटना के बाद घायल भाई-बहन थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी अंकित, मंगू, अनुराग और मिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 119(1), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोग दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak