khabar abhi tak

जबलपुर : रांझी फक्कड़ बाबा मंदिर के पास इंसानी खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

जबलपुर। एमपी के उपनगरीय क्षेत्र रांझी थाना अंतर्गत रक्षा नगर फक्कड़ बाबा मंदिर के पास आज बुधवार 3 जून को कचरे के ढेर में एक मानव खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने खोपड़ी को अपनी सुरक्षा में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

सीएसपी रांझी सतीश साहू ने बताया कि बुधवार को रक्षा नगर फक्कड़ बाबा मंदिर क्षेत्र से सूचना मिली कि कचरे के ढ़ेर में एक मानव खोपड़ी पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस बल ने खोपड़ी बरामद करते हुए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर केवल खोपड़ी मिली है, जिसके चलते मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कबरबिज्जू देखे जाते हैं। संभावना है कि खोपड़ी किसी कब्र से लेकर कबरबिज्जू लेकर वहां आ गये होंगे। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak