khabar abhi tak

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने से धड़ से अलग हुआ सिर

सागर। सागर में रेलवे ट्रैक पर महिला का दो टुकड़ों में शव मिला है। शव देख गैंगमैन ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला दर्ज कर जीआरपी जांच कर रही है। जीआरपी द्वारा महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी निकाल रही है।

                              बताया यगा है कि सागर-बीना रेलवे ट्रैक पर स्थित 25 नंबर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर महिला का शव पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव देखा तो जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके पर महिला का शव दो टुकड़ों में ट्रैक पर पड़ा था। सिर धड़ से अलग था। जांच के दौरान मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास कोई मोबाइल या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। जीआरपी ने शव पीएम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या कर लग रहा है। हालांकि जीआरपी मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि ट्रैक पर महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों और पुलिस थानों में संपर्क किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak