khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान : विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन

जबलपुर. आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल द्वारा दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का व्यापक रूप से संचालन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जबलपुर, कटनी, नई कटनी जंक्शन, सतना, रीवा, दमोह एवं पिपरिया स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु विविध जनहितकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 02 जून मंगलवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक एवं अन्य प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जागरूकता संबंधी स्लोगन युक्त पम्पलेटों का वितरण भी किया गया।

इसी प्रकार बीसीएन डिपो, सतना में ई-कचरे (ई-वेस्ट) के पर्यावरणीय प्रभावों, उसके सुरक्षित संग्रहण, वैज्ञानिक निस्तारण एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रियाओं के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को ई-कचरे के उचित प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया।

रीवा स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी एवं नालियों की व्यापक सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण, सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak