खबर है कि आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में आज फीलिंग अनुभाग में कार्यरत कर्मचारी प्रथमेश ठाकुर डेटोनेटर में फीलिंग कर रहा था, इस दौरान डेटोनेटर धमाके के साथ फट गया। जिससे प्रथमेश को गंभीर चोटें आई। वहीं डेटोनेटर के फटने की आवाज सुनकर फीलिंग सेक्शन में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते सभी लोग दौड़कर पहुंच गए, जिन्होने प्रथमेश को देखा तो अधिकारियों को खबर देते हुए तत्काल ओएफके अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल कर्मचारी प्रथमेश की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद फीलिंग सेक्शन में कुछ देर के लिए काम बंद हो गया था। घटना की खबर मिलते ही फैक्टरी के वरिष्ठ अधिकारी भी निजी अस्पताल पहुंच गए थे, जिन्होने डाक्टरों से कर्मचारी प्रथमेश की हालत के बारे में जाना।