khabar abhi tak

दो मोटर साइकलों में भिडं़त, वृद्ध की मौत, अंत्येष्ठि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दम्पति

मंडला। मंडला के बिछिया रोड पर आज दोपहर दो मोटर साइकलों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में वृद्ध मनमोहनसिंह ठाकुर की गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी व एक युवक के शरीर पर चोट आई है। दुर्घटना उस वक्त हुई है जब मनमोहनसिंह अपनी पत्नी को बिठाकर रिश्तेदारी में एक अंत्येष्ठि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। 

                                 पुलिस के अनुसार ग्राम मुगदरा निवासी मनमोहन सिंह ठाकुर उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी को मोटर साइकल में बिठाकर घुटास क्षेत्र में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब वे कोको प्लांट टैंक के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान सामने से आए मोटरसाइकल सवार युवक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक में इतनी जोरों से भिड़ंत हुई कि मनमोहन सिंह ठाकुर के सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी व दूसरी बाइक में सवार युवक को मामूली चोटें आई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकलों को हटवाया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak