जबलपुर। घमापुर क्षेत्र की युवती को मुस्लिम नेक अली खान ने अंकित बनकर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ली। फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। यहां तक कि उसे धर्म परिवर्तित कराकर पांच लाख रुपए में बेच दिया। इस मामले को लेकर युवती ने हिन्दूवादी संगठनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
घमापुर थाना पहुंची युवती ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि कि नवंबर 2022 में उसकी मुलाकात फेसबुक पर अंकित नाम के एक युवक से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम नेक अली खान है और वह मुस्लिम समुदाय से है, जिसने हिंदू नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। आरोप है कि नेक अली खान ने शादी का झांसा देकर लगभग युवती का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद, जून 2023 में आरोपी उसे मुंबई के कल्याण ले गया, जहां एक मौलवी की मौजूदगी में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे गौ मांस खाने के लिए मजबूर किया गया। युवती ने आगे आरोप लगाया कि नेक अली खान और उसके पिता शौकत खान ने मिलकर उसे अमरनाथ होटल में 5 लाख रुपए में बेच दिया। होटल में उसे बंधक बनाकर लगातार प्रताडि़त किया जाता रहा था। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर पीडि़ता बीते 23 जून 2026 को जबलपुर वापस भागने में सफल रही और अपने परिजन को पूरी आपबीती बताई। इस घटना के सामने आने के बाद, विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने थाना घमापुर में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत और सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।