khabar abhi tak

आकाशीय बिजली से जबेरा में 12 बकरियों की मौत, पशुपालक बाल-बाल बचा

दमोह. एमपी के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 12 बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा पोड़ी खेरमाता मंदिर के पास हुआ। वहीं युवक बाल-बाल बच गया.

बताया जा रहा है कि पशुपालक हल्लू धनगर अपनी बकरियों को चराने गया था। शाम को अचानक तेज बारिश शुरू होने पर वह बकरियों के साथ एक पेड़ के नीचे रुक गया।   इसी बीच अचानक पेड़ पर कड़कड़ाती हुई बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सभी 12 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बाल-बाल बचा पशुपालक, 3 लाख का नुकसान

इस हादसे में अच्छी बात यह रही कि हल्लू धनगर बिजली गिरने से ठीक पहले पेड़ से हटकर थोड़ा दूर हो गया था, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, बकरियों की मौत से गरीब पशुपालक को करीब 3 लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह और जनपद सदस्य प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी अफसरों को इसकी जानकारी देकर पीडि़त परिवार को आपदा राहत फंड से मुआवजा दिलाने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak