khabar abhi tak

रेलवे स्टेशनों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवाई, नारा दिया- दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार

जबलपुर. रेलवे चिकित्सा विभाग, जबलपुर मंडल द्वारा डॉ. अशोक कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक प्रभारी, पश्चिम मध्य रेल  व  कमल कुमार तलरेजा,  मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर के निर्देशन में व डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,  जबलपुर, डॉ  संदीप कुमार चौहान, मंडल चिकित्सा अधिकारी, जबलपुर के मार्गदर्शन में व डॉ. रम्य एम.एस., सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, जबलपुर के नेतृत्व में रविवार 28 जून को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्लेटफार्म नं. 01 रेलवे स्टेशन जबलपुर पर 0- 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया ढ्ढ इस दौरान को सहायक नर्सिंग अधिकारी,  जबलपुर, श्रीमती ललिता लाल  तथा किशोर कुमार दावरे स्टेशन डायरेक्टर जबलपुर उपस्थित रहे ढ्ढ 

उक्त अभियान पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के मुख्य स्टेशनों जैसे- जबलपुर, मदन महल, सिहोरा, कटनी, सागर, दमोह, ब्योहारी, नरसिहपुर, पिपरिया आदि कुल 46 बूथों पर  चलाई गई. इसके अतिरिक्त जबलपुर मंडल के समस्त रेलवे कालोनियों में तथा रेल में यात्रा कर रहे 0-5 वर्ष तक के बच्चों के लिए  मोबाइल टीम की भी व्यवस्था गयी है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे. उक्त अभियान जबलपुर मंडल में 30 जून तक अनवरत जारी रहेगी. अभी रिपोर्ट लिखे जाने तक 3487 बच्चे लाभान्वित हुए हैं.

इस अभियान को सफल बनाने में चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों, स्काउट एंड गाइड, सेंट जॉन अम्बुलेन्स ब्रिगेड के सदस्यों एवं रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, पाटन के नर्सिंग स्टूडेंट्स, श्रीमती वेरोनिक (चीफ नर्सिंग अधीक्षक), देवेन्द्र कुमार(एक्सटेंशन एजुकेटर), संजय कुमार (वरिष्ठ आशुलिपिक), श्रीमती शीला सिंह (कार्यालय अधीक्षक), मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक -आर पी गुप्ता, राजेश ठाकरे, नेतराम मेहरा, नितिन आदिवाल, नीरज बैरवा, अम्बर उदैनिया, संजीव तिवारी सचिव, स्काउट एंड गाइड तथा कार्यालय के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak