khabar abhi tak

ऑटो में बैठे युवक का मोबाइल छीनकर भागे बाइकर्स


जबलपुर।
ऑटो में सवार होकर बायपास से रेलवे स्टेशन जा रहे एक युवक का मोबाइल छीनकर बाइकर्स भाग गए। यह वारदात शुक्रवार की रात देवताल के पास हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को खंगाल रही है।

गढा़ पुलिस ने बताया कि धूमा में रहने वाले करन जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिवनी में श्री श्याम मोबाइल नाम की दुकान चलाता है। 25 जून को अंधमुख वायपस में बस से उतरकर ऑटो से रेल्वे स्टेशन जबलपुर जा रहा था। शाम लगभग 7-24 बजे वह ऑटो से देवताल स्थित हितकारिणी स्कूल के पास पहुंचा था। तभी वह बात करने के लिये अपना मोबाइल निकाला। उसी समय मोटर सायकल में तीन लड़के आये और चलते ऑटो से उसका मोबाइल झपटा मारकर भाग गये। उसका मोबाइल कीमती लगभग 15 हजार रूपये का था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak