khabar abhi tak

खाद् लेने जा रहा बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, उछलकर पत्थरों से टकराया, मेडिकल अस्पताल रेफर, हालत अत्यंत गंभीर

 

जबलपुर। बरगी के समीपस्थ मानेगांव में आज दोपहर एक बजे के लगभग तेज गति से आए ट्रक ने मोटर साइकल सवार रज्जन तेकाम को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही रज्जन उछलकर पत्थरों से टकरा गया, जिससे उसके सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वह खाद लेने के लिए घंसौर जाने निकला था। रज्जन की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 

                         पुलिस के अनुसार रज्जन पिता रामसिंह तेकाम  निवासी चरगांव मोटर साइकल से खाद लेने के लिए घंसौर जाने निकला। जब वह मानेगांव से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही रज्जन मोटर साइकल सहित उछलकर गिरा और सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकरा गया। हादसे में रज्जन के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर देते हुए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल में रज्जन की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak