khabar abhi tak

मोहर्रम पर सवारी के साथ जा रहे दो युवकों पर प्राणघातक हमला, मची अफरातफरी, भगदड़

जबलपुर। बेलबाग के भानतलैया प्रेमसागर रोड पर उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब मोहर्रम पर्व पर सवारी के साथ जा रहे दो युवकों पर एक बदमाशों ने रुपए न देने पर फैज अंसारी व मोहम्मद फैज पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों के पैरों में चोट आई। हमला होते देख सवारी के साथ चल रहे कुछ युवकों ने पुलिस को खबर देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

                            पुलिस के अनुसार पंचकुईया निवासी गुलाम गौस देर रात 3 बजे के लगभग अपने साथी फैज अंसारी व मोहम्मद फैज के साथ मोहर्रम पर्व पर सफीक बाबा की सवारी के साथ कसाई मंडी होते देख भानतलैया गुरंदी की ओर जाने निकले। जब वे प्रेमसागर रोड के पास पहुंचे, तभी एक बदमाश आया और रुपयों की मांग करने लगे। दोनों युवकों ने देखा तो नजर अंदाज करते हुए सवारी के साथ आगे बढ़ गए, इस बीच बदमाशों ने फैज अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया, फैज अंसारी पर हमला होते देख साथ मोहम्मद फैज बीच बचाव करने के लिए आया तो उसपर भी हमला कर दिया। युवकों पर हमला होते देख सवारी में चल रहे युवकों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। इस बीच युवकों ने हमलावर को पकडऩा चाहा तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। दोनों घायलों को साथियों ने अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमले के आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। वहीं घायलों की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर इलाज शुरु कर दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak