जबलपुर। गोसलपुर के ग्राम मुस्करा में बाइक सवार बदमाशों ने विद्युत कर्मी अजीत कुमार पटेल को रोक और चाकू मारकर बाइक व नगदी रुपए लूट लिए। हमला होते ही अजीत अपनी जान बचाने के लिए भागा तो पीछा कर चाकू मारे। घायल किसी तरह हाइवे पर एक पंचर की दुकान पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार ग्राम मोहला निवासी अजीत कुमार पटेल उम्र 32 वर्ष गोसलपुर पावर हाउस में प्राईवेट लाईनमेन का कार्य करता है। बीती रात 11-30 बजे एनएच 30 से लगभग 200 मीटर पहले पहॅुचा तभी एक युवक ने हाथ से इशारा करके रोक लिया। अजीत के रुकते ही युवक ने चाकू निकालकर जेब से मोबाइल फोन व 12 सौ रुपए नगद छीन लिए। इस बीच अजीत ने रोकने की कोशिश की तो उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे हाथ में चोट आई, अजीत जैसे ही बाइक छोड़कर अपनी जान बचाने भागा तो लुटेरे के दो साथी और आग गए, जिन्होने पीछा करते हुए फिर अजीत पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में अजीत के शरीर पर चोट आई। वह किसी तरह भागकर खेत तक पहुंचा, जहां पर गिरकर बेहोश हो गया, करीब तीन घंटे बाद उठाकर हाइवे पर एक पंचर दुकान पर पहुंचा, जहां से उसने मदद लेकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अजीत को अस्पताल पहुंचाकर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। गौरतलब है कि हाइवे पर इससे पहले भी कई लूट की वारदात हो चुकी है, जिनमें पुलिस ने आरोपियों को भी पकड़ा है लेकिन वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।
