khabar abhi tak

जबलपुर में लोक निर्माण विभाग के नए मुखिया बने आकाश खरे, संभाला कार्यभार

 



जबलपुर। जबलपुर के लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 1 के नए कार्यपालन यंत्री के रूप में आकाश खरे ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां पूर्व में पदस्थ रहे हृदेश आर्य का स्थानांतरण होशंगाबाद किया गया है। कार्यभार संभालते ही उपसंभाग 1, 2, 3 एवं मार्ग उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी मनीष ठाकुर, हर्ष दौंदे शाहू, आशुतोष वर्मा और प्रीति यादव ने नए यंत्री से भेंट की। इसके साथ ही मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, नितिन सेलेट, अखिलेश वर्मा, संजय मजूमदार, गुलाब कोस्टा, मुक्ता ठोसर, रीता रानी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, अनुराग गुप्ता, वैभव मसीह, कमल सिंह संयम, आशीष नामदेव और जे डी वाल्दे ने कार्यालय पहुंचकर पुष्प देकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

प्रशासनिक फेरबदल से मिली विभाग को नई ऊर्जा

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने नए अधिकारी को बधाई दी और शासकीय कार्यों को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यालय परिसर में नए दायित्वों को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी कर्मचारियों ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया ताकि लोक हित के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak