khabar abhi tak

नर्मदा नदी के भीमकुंड में डूबे दो युवक, रेल विद्युतीकरण के कार्य से जुड़े थे यूपी-राजस्थान के युवक

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के सतधारा स्थित नर्मदा नदी के भीमकुंड में आज दोपहर दो युवक नहाते वक्त डूब गए। युवकों को डूबते देख घाट पर मौजूद लोगों में चीखपुकार मच गई। इस बीच घटना की खबर मिलते ही पुलिस व होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। खबर मिलने तक दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। 

                      पुलिस के अनुसार, आगरा निवासी 24 वर्षीय आजाद सिंह और राजस्थान निवासी 30 वर्षीय छोटू गोस्वामी करेली क्षेत्र में रेलवे विद्युतीकरण कार्य से जुड़े हुए थे। आज दोनों युवक अपने कई साथियों के साथ नर्मदा नदी के सतधारा घाट पहुंचे थे। जहां पर नहाने के दौरान दोनों युवक भीमकुंड के गहरे हिस्से में चले गए और पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि भीमकुंड नर्मदा का एक अत्यंत गहरा जलक्षेत्र है, जिसके चारों ओर बड़ी चट्टानें और गहरी दरारें हैं। इस कारण यहां तलाशी अभियान चलाना काफी चुनौतीपूर्ण है और बचाव दल को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता युवकों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak