khabar abhi tak

कटनी से कार में लोड होकर जबलपुर आ रही थी अवैध शराब की खेप, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार

 

जबलपुर। कटनी से जबलपुर नीले रंग की स्विफ्ट कार में आ रही अवैध शराब पनागर पुलिस ने हाइवे पर घेराबंदी कर रोक लिया। कार में सवार एक युवक शेख समीर को गिरफ्तार कर करीब ढाई लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है। उक्त शराब शहर के कुख्यात तस्कर साहिल यादव की बताई जा रही है। 

                                  पुलिस के अनुसार शेख समीर पिता शेख बसीर उम्र 34 वर्ष निवासी कटंगा टीवी टॉवर बिना नम्बर की नीले रंग की स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में शराब लेकर कटनी से जबलपुर के लिए निकला, जब वे मझौली बायपास से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान पुलिस ने पीछा मझौली वायपास के पास कार को रोक कर समीर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में 20 कार्टूनों में 50 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, 2 कार्टून में 24 बाटल व्हिस्की, 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की की 48 बाटल, बैगपाईपर अंग्रेजी शराब के 48 पाव, आईकोनिक रम की 24 बाटल, मैजिक मूमेंट जामुन की 12 बाटल, मैजिक मूमेंट आरेंज की 60 बाटल मिली। 

साहिल यादव, निहाल नायडू के लिए करता है काम-

पुलिस को पूछताछ में आरोपी शेख बसीर ने बताया कि वह उक्त शराब घमापुर क्षेत्र में रहने वाले साहिल यादव व झामनदास चैराहा कांचघर चौराहा निवासी निहाल नायडू के कहने पर 2 हजार रुपए में लेकर आ रहा था। उक्त शराब निहाल व साहित यादव को देना थी। 

घमापुर में भी पकड़ी गई शराब-

इसी तरह पुलिस ने भगवानदास टेंट के पास कुलिया में दबिश देकर छोटू उर्फ नवीन खरे को गिरफ्ताकर कब्जे में बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 13 बाटल, 8 पीएम के 50 पाव, मेकडावल नम्बर 1 के 27 पाव, बैगपाईपर अंग्रेजी शराब के 100 पाव तथा देशी शराब के 100 पाव जब्त किए है। उक्त शराब कुलिया में स्टाक कर बेचने के लिए छोटू द्वारा ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak