khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के भारत स्काउट्स-गाइड्स जिला परिषद की वार्षिक बैठक का आयोजन, ट्रेनिंग पर जोर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला परिषद की वार्षिक बैठक मंडल रेल प्रबंधक सभागृह में आयोजित की गई जिसमे मण्डल के  वरि.मण्डल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, सहा. कार्मिक अधिकारी(कल्याण) सचिपति नंदन, सहा. मण्डल कार्मिक अधिकारी संदीप शर्मा, की अध्यक्षता में की गई । 

इस बैठक में मण्डल के आगामी कार्यक्रम, स्काउट गाइड आंदोलन का सेंसस बढ़ाने हेतु कार्य, स्काउट एवं गाइड के एडवांसमेंट, स्काउट और गाइड लीडर्स की ट्रेनिंग संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें मण्डल के पदाधिकारी जिला सचिव अनिल चौबे, संगठन आयुकत (स्काउट) विमलेश तिवारी, प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आशीष सोनकर, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, संगठन आयुकत (गाइड) आरती रेकवार, प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) लक्ष्मी पाणिग्रही सहा. संगठन आयुक्त (स्काउट) अनिल पाली, सांस्कृतिक सचिव रजनीश यादव एवं जबलपुर,कटनी, सतना के सभी यूनिट लीडर उपस्थित हुए । 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak