khabar abhi tak

अपराधिक वारदात करने से पहले पकड़े गए दो बदमाश, कट्टा, कारतूस जब्त

 

जबलपुर। शहपुरा पुलिस ने पाटन की ओर से अपराधिक वारदात करने की नियत से आ रहे दो स्कूटी सवार बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से एक कट्टा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस  अब दोनों से पूछताछ करने में जुटी है वे आम्र्स लेकर कहां जा रहे थे। 

                             इस संबंध में शहपुरा थानाप्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि स्कूटी से दो युवक गोल्डी उर्फ कृष्णा धवलपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी कैथरा शहपुरा एवं लल्ला उर्फ आर्यन चक्रवर्ती उम्र 19 वर्ष निवासी शहपुरा भिटौनी कट्टा व कारतूस लेकर स्कूटी से पाटन से शहपुरा के लिए निकले। जब वे पाटन-शहपुरा बाईपास ओव्हर ब्रिज के पास से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान चेकिंग कर रही पुलिस ने दोनों को रोका तो वे तेजी से भाग निकले। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। दोनों की तलाशी लेने पर कट्टा व कारतूस मिला। पुलिस का कहना है कि वे आम्र्स लेकर कोई वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। आरोपियों को फायर आर्म्स के  साथ रंगे हाथ पकडने में  उप निरीक्षक संतोष कुमार, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक अमित पटेल, गौरव सोनी की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak