khabar abhi tak

घर जाने का रास्ता चढ़ गया अतिक्रमण की भेंट, कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस अधिकारियों से की शिकायत, देखें वीडियो


रीवा।
रीवा के बेलवा बडग़ैयां गांव में गरीब परिवार के रास्ते को अतिक्रमण कर बंद कर दिया गया, ऐसे में अब परिवार के सामने समस्या खड़ी हो गई है वह कहां से निकले। इस मामले में शिकायत पीडि़त परिवार ने कलेक्टर से लेकर एसडीएम व पुलिस अधिकारियों से की है लेकिन समस्या का आज तक निराकरण नहीं हुआ है। जो प्रशासनिक व्यवस्था और आम नागरिक के अधिकारों पर कई सवाल खड़े करता है।

                                 बताया जा रहा है कि ग्राम बेलवा बडग़ैयाँ निवासी विजय शंकर द्विवेदी के घर तक जाने वाला पुराना रास्ता, जो पूर्व बंटवारे में निर्धारित था और राजस्व अभिलेखों में दर्ज बताया जा रहा है, उस पर कथित रूप से शिवशंकर त्रिपाठी, कैलाश त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, अमिता त्रिपाठी और राजू त्रिपाठी द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। पीडि़त का आरोप है कि इस अतिक्रमण के कारण उनके परिवार का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है, और घर तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  पीडि़त परिवार का कहना है कि उन्होंने एसडीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट और पुलिस चौकी तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। उन्होने मामले की शिकायत देते हुए कहा है कि यदि किसी नागरिक का वैध रास्ता बंद हो जाए, तो वह न्याय के लिए आखिर कहां जाए। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak