khabar abhi tak

नागा घाटी में ट्राला की भीषण टक्कर, रायपुर से सगाई कर लौट रहे परिवार के 1 सदस्य की मौत, 5 घायल, तस्वीरों में देखें हादसे की भयावहता






जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर नागा घाटी में मंगलायतन कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मंडला की तरफ से आ रही एक अर्टिगा गाड़ी को अनियंत्रित ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो रायपुर से सगाई की रस्म पूरी कर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सीधी कमर्जी निवासी राजेश शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन में बैठे अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कार के पीछे बैठा 1 अन्य व्यक्ति इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

​नागा घाटी में ब्लैक स्पॉट खत्म करना जरूरी

​इस मार्ग पर लगातार होते हादसे गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। पूर्व में भी इसी स्थान पर एक हाईवा ने कार को टक्कर मार दी थी, जिससे कार में आग लगने के कारण दो लोग जिंदा जल गए थे। बार-बार होने वाली इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को तुरंत एक ठोस और प्रभावी प्लानिंग करने की जरूरत है। ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर गति अवरोधक, संकेतक बोर्ड और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था पर जल्द से जल्द अमल किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak