khabar abhi tak

एमपी के विदिशा एवं सांची स्टेशन पर चार ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ाई

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विदिशा एवं सांची स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव वर्तमान समय-सारिणी के अनुसार आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

ठहराव का विवरण

1- गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विदिशा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 30 जून 2026 से आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

2- गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन–यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विदिशा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 30 जून 2026 से आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

3- गाड़ी संख्या 16031 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस का सांची स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 28 जून 2026 से आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

4- गाड़ी संख्या 16032 चेन्नई सेंट्रल–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का सांची स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 28 जून 2026 से आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इन ट्रेनों के ठहराव पूर्व में प्रायोगिक आधार पर स्वीकृत किए गए थे। यात्रियों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इन ठहरावों को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय से विदिशा, सांची एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। साथ ही धार्मिक, शैक्षणिक, पर्यटन एवं व्यावसायिक यात्राओं में भी सुविधा मिलेगी। यात्री ट्रेनों के ठहराव एवं परिचालन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ सेवा, संबंधित स्टेशनों अथवा एनटीईएस/139 रेल मदद के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak