khabar abhi tak

जबलपुर में डाक्टर की कार अनियंत्रित होकर पलटी, कटंगी रोड पर हादसा

जबलपुर। कटंगी थानान्तर्गत झगरा गांव के पास डाक्टर अंगीरथ साहू की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में डाक्टर अंगीरथ शरीर पर गंभीर चोटें आई है। दुघर्टना इतनी भीषण थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और के्रन की मदद से कार को निकलवाया। 

                                  इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डाक्टर अंगीरथ साहू दमोह से जबलपुर के लिए अपने पिता डॉक्टर रमेश प्रसाद साहू की कार से रवाना हुए। जब वे कटंगी के ग्राम झगरा से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान सामने से आ रहे भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे को देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिन्होने घायल डाक्टर अंगीरथ साहू को निकालकर पुलिस को खबर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने डाक्टर को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के अस्पताल रवाना कर दिया। वहीं घटना के बाद यहां पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak