khabar abhi tak

UPDATE- जबलपुर में रांझी के शोभापुर में बीजेपी नेत्री की गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच

जबलपुर। एमपी के जबलपुर शहर के रांझी थाना अंतर्गत पुराने शोभापुर में शनिवार की देर रात गोली लगने से घायल हुई भाजपा नेत्री संगीता रजक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले भाजपा नेत्री संगीता रजक के घर में बदमाशों ने बम फेंके थे, जिसके बाद से लगातार वहां तनाव का माहौल बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक रांझी गोकलपुर वार्ड से नगर निगम चुनाव में भाजपा की पार्षद पद की प्रत्याशी रही 38 वर्षीय संगीता रजक पति बंटी रजक की गोली लगने से सिटी हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात उनके घर के बाहर शोर शराबा चल रहा था। 

घर के पुरूष हल्लाा सुन दरवाजे की तरफ भागे,इसी दौरान संगीता भी अपनी लायसेंसी बंदूक लेकर निकली। इस दौरान घर की गैलरी में अचानक गोली चलने की सुनाई दी। जिसके बाद रजक परिवार के सदस्य जैसे ही वहां पहुंचे तो संगीता लहुलुहान हालत में वहां पड़ी हुई थी। उसके पेट से काफी खून बह रहा था। तत्काल परिजन उसे लेकर नागरथ चौक के समीप स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर चले उपचार के बाद संगीता ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मृतिका के परिजनों के द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले उनके घर में कुछ बदमाशों ने बम चलाये थे तो सुरक्षा की दृष्टि से अपनी लायसेंसी 12 बोर बन्दूक पास में रखते थे, रात्रि 1 बजे के लगभग घर के बाहर कुछ हलचल सुनाई दिया तो इसके बड़े भाई बंटी रजक और ये घर के बाहर निकले। पीछे से बंटी रजक की पत्नी संगीता रजक, लायसेंसी बन्दूक देने के लिए कमरे से बाहर निकल रही थी, तो बरामदे में अचानक खुद से गोली चल गयी और गोली स्वयं के पेट में लग गयी। तत्काल हैदराबाद ओमेगा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak