khabar abhi tak

युवती को पता नहीं चला कि सिर में गोली लगी है, पन्ना में डॉक्टर ने पट्टी बांधकर घर भेजा, दमोह अस्पताल में ऑपरेशन कर निकाली

 

दमोह। पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बनौली गांव में सपना रैकवार नामक युवती के सिर में गोली लगी। बीती देर शाम को उसे नाजुक हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर उसके सिर से सुरक्षित तरीके से गोली निकाल दी। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती को खुद अपने सिर में गोली लगने का पता नहीं था।

                                   बताया गया है कि बनौली गांव जिला पन्ना निवासी सपना रैकवार उम्र 18 वर्ष शुक्रवार रात को बिजली गुल होने के कारण अपने घर की छत पर सो रही थी। शनिवार को सुबह सोकर उठी तो उसके सिर पर अचानक से तेज दर्द होने लगा। कुछ देर बाद सुबह 7 बजे के लगभग वह अपनी दादी के साथ गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गईं। जहां पर डाक्टर ने सिर से खून बहते देखा तो मामूली चोट समझकर पट्टी बांधी और घर भेज दिया। इसके बाद भी सपना का दर्द कम नहीं हुआ। सपना की बुआ हेमलता को पता चला तो  वे परिजनों की मदद से सपना को लेकर दमोह के जिला अस्पताल लेकर आई। यहां पर डाक्टरों ने जांच की तो पाया कि युवती के सिर में गोली फंसी है। डाक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर युवती के सिर से गोली बाहर निकाली। डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी सेहत में सुधार है। आगे उसकी सीटी स्कैन जांच भी कराई जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि गोली सिर के कितने अंदर तक गई थी।

युवती को कैसे लगी है गोली, पुलिस करेगी मामले की जांच

युवती को गोली कैसे लगी, इस बात की जानकारी परिवार में किसी को भी नहीं है। जिला अस्पताल की ओर से पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद दमोह पुलिस ने पन्ना पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। अब पन्ना पुलिस दमोह पहुंचकर पीडि़ता से पूछताद के बाद आगे की कार्यवाही करेगी। अब यह जांच का विषय है कि यह गोली कहीं दूर से हुए हवाई फायर की वजह से आकर लगी है या फिर किसी ने जानबूझकर युवती पर गोली चलाई थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak