khabar abhi tak

चार युवतियों ने दो युवकों के साथ मिलकर किया नाबालिग का अपहरण,कपड़े उतरवाए



जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी और उसकी सहेली का घर से जबरन अपहरण कर मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय ग्वारीघाट थाना पुलिस द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न करने से असंतुष्ट होकर पीड़िता परिजनों और क्षेत्रीय नागरिकों के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में पड़ोस की 4 बालिग युवतियों सहित पवन, शिब्बू और एक सौतेली मां पर साजिश के तहत सुनसान खंडहर में ले जाकर अमानवीय व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। 3 दिन पुरानी इस वारदात में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

​चार युवतियों ने घर में घुसकर किया हंगामा

​संस्कारधानी के ग्वारीघाट इलाके में हुई इस बर्बर वारदात के पीछे घरेलू विवाद की एक बेहद चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों पीड़ित किशोरियों ने अपनी एक अन्य सहेली को अपने घर में पनाह दे रखी थी। उस सहेली ने दोनों को बताया था कि उसकी सौतेली मां उसके साथ अक्सर बेरहमी से मारपीट और प्रताड़ना करती है। जब इस बात की भनक सौतेली मां को लगी तो वह बुरी तरह आगबबूला हो गई। उसने दोनों किशोरियों को सबक सिखाने की एक खौफनाक योजना बनाई। इस साजिश को अंजाम देने के लिए उसने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं और पवन तथा शिब्बू नाम के दो युवकों को अपने साथ शामिल किया। योजना के मुताबिक सभी आरोपी एकजुट होकर पीड़ित किशोरी के घर में घुसे और जबरन उसका अपहरण कर सुनसान खंडहरनुमा स्थान पर ले गए।

​सौतेली मां की साजिश में शामिल थे सब

​वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से किशोरी के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। इस अमानवीय कृत्य से दोनों पीड़ित किशोरियां गहरे मानसिक तनाव और सदमे में हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लेकर ग्वारीघाट थाने पहुंचा था लेकिन आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बहुत ही मामूली धाराओं में केस दर्ज किया और किसी की गिरफ्तारी नहीं की। पुलिस के इस ढीले रवैए और आरोपियों के खुलेआम घूमने से नाराज होकर पीड़ित परिवार और क्षेत्र के दर्जनों नागरिक सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak