कोटा. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार 25 जून को निर्जला एकादशी के अवसर पर यात्रियों को 1 हजार पानी की बोतलें वितरित की गईं. जिसकी यात्रियों ने मुक्त कंठ से सराहना की गई.
ये नेक कार्य यूनियन के महामंत्री कामरेड मुकेश गालव की प्रेरणा और कोषाध्यक्ष श्री ईरशाद खान के मार्गदर्शन में डबलूसीआरईयू कारखाना शाखा के साथियों द्वारा कोटा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन संख्या 12956 जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन पर पीने के पानी 1 लीटर की 1000 बोतलें सामान्य कोचों में वितरित की गई.
इस अवसर पर कारखाना शाखा यूनियन के सचिव मनोज गुप्ता, वीरेंद्र यादव, मानु चंद टांक, नजीर मोहम्मद, गिर्राज सेन, रिंकल मधुकर, मनोज श्रीवास्तव, तुलसी यादव, राघवेन्द्र सिंह राठौर, अतुल पाठक, राहुल मोरे, रवि डामोर, मंडल यूथ सचिव आशीष कटारा, प्रशान्त भारद्वाज, अजय त्रिवेदी, स्वर्णजीत सिंह और गौरव कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे