khabar abhi tak

तिलवारा के सगड़़ा में शराब पीने पर हुए विवाद में पड़ोसी ने चाकू मारकर की हत्या

जबलपुर। एमपी के जबलपुर जिले के तिलवारा थाना क्षेत्र में शराब पीने की बात पर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला तिलवारा थाना क्षेत्र के सगड़ा मैदान का है।  24 मई की रात करीब 2.30 बजे, कोकिला होटल के सामने दो पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जाता है कि दोनों के बीच शराब पीने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भीम पटेल ने तैश में आकर शुभम पटेल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल शुभम की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी भीम पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 245/26, धारा 103(1) डी.एन.एस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन 2) और नमर पुलिस अधीक्षक (गढ़ा संभाग) के निर्देशन में आरोपी की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी भीम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया।

कत्ल के आरोपी को चंद घंटों में सलाखों के पीछे पहुँचाने में तिलवारा पुलिस टीम के बृजेश मिश्रा (थाना प्रभारी, तिलवारा), उप निरीक्षक स्वाति शर्मा, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक पृथ्वीराज सिंह, आरक्षक अभय बघेल, आरक्षक राहुल सनोडिया, आरक्षक राजेश गुप्ता की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak