जबलपुर. पिछले काफी दिनों से गर्मी व उमस से बैचेन जबलपुर वासियों को आज मंगलवार दोपहर के बाद राहत नजर आयी, जमकर तेज हवाओं, गर्जना के बीच जमकर बारिश दर्ज की गई. लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जो लोगों के लिए बड़ी सुकून दायक रही.
मौसम विभाग के मुताबिक अभी मानसून को आने में कई दिन बाकी हैं, लेकिन उसके पहले ही मंगलवार को हुई तेज बारिश ने जरूर राहत का अहसास कराया. बताया जाता है कि शहर के कई इलाकों में 2.30 बजते-बजते जमकर काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी, जो थोड़ी देर में तेज बारिश में तब्दील हो गई। कुछ क्षेत्रों में मामूली बारिश दर्ज हुई, किंतु सिविल लाइन, कांचघर, घमापुर, बड़ा फुहारा, ग्वारीघाट क्षेत्र, बिलहरी आदि इलाकों में जमकर बारिश हुई.
बिजली की आंख मिचौली
तेज हवाओं, बारिश ने विदयुत विभाग की पोल खोल कर रख दी. जरा सा पानी गिरने से ही बार-बार बिजली गुल हो रही थी. जिससे समझ में आ रहा था कि जब मानसून अपना पूरी तेजी दिखायेगा, तब बिजली व्यवस्था के क्या हालात होंगे.
