मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की बैठक
जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की बैठक में मंगलवार को प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी बिजली कंपनियों में 50 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए नई भर्ती के पूर्व 2000 से 2012 के बीच मध्यप्रदेश राज्य विधुत मंडल में, बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की असामयिक निधन के बाबजूद अभी तक उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति देने जाने की मांग की है।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने आग्रह किया कि सभी संविदा कर्मियों को नियमित, संविलयन किया जाएं। आउट सोर्स कर्मचारियों को नई भर्ती में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएं। बैठक में नियमित कर्मचारियों की, कंपनी कैडर कार्मिकों और पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु सभी की सहमति से मांगें निर्धारित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, ऊर्जा सचिव एवं सीएमडी एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को मांग पत्र प्रेषित करने तैयार किया है। बैठक में उमाशंकर मेहता, एनके यादव, बीएस राठौर, रामेश्वर गांगे, आरके कौशिक, अवसार अहमद, गोपाल चौहान, कार्तिक शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, सूरजमल आर्य, जेएल जोशी, मदन वर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, सुनील पटेल, प्रियंका यादव, कार्तिक शर्मा, पुष्पराज सिंह, ,एके पांडे, डीके माथुर ने कर्मचारियों, पेंशनर्स की समस्यायों पर विस्तृत विचार रखे।
