khabar abhi tak

सूखे कुएं से मशीन निकालते वक्त पिता-पुत्र की मौत, रस्सी टूटने से गिरे

 

दमोह। दमोह के बांसा कला गांव में आज दोपहर एक सूखे कुएं से मशीन निकालते समय पिता-पुत्र की गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

                                       बताया गया है कि रामदयाल ठाकुर उम्र 55 वर्ष अपने बेटे संजय उ35 वर्ष के साथ आज दोपहर दो बजे के लगभग 60 फीट गहरे कुएं में रस्सी के सहारे मशीन निकालने के लिए उतरे। इस दौरान इस दौरान रस्सी टूट गई और दोनों कुएं के अंदर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता व पुत्र के गिरने की आवाज सुनकर महिलाओं सहित घर के अन्य सदस्य पहुंच गए, जिन्होने देखा तो चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते गांव के अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने दोनों को किसी तरह कुएं से बाहर निकालकर अस्पपताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता व पुत्र की मौत से गांव में मातम छा गया, जिसने भी हादसे के बारे में सुना स्तब्ध रह गया, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि संजय पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्स के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत रहा। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेती के काम में भी सहयोग करते थे। संजय के दो अन्य भाई भी हैं, जो परिवार के साथ मिलकर खेती करते हैं


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak