जबलपुर। बारिश सिर पर है। शहर में कई जगहों पर जलप्लावन की स्थिति बनती है। ऐसी समस्या होने पर अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम कमिश्नर ने सभी संभागीय कार्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया है, जिससे उस क्षेत्र में तत्काल मदद पहुंचाई जा सकेगी। निगम ने इसके लिए नियंत्रण कक्ष के जिम्मेदारों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
वर्षाऋतु के दौरान शहर में जलप्लावन की संभावित समस्या से नागरिकों को तत्काल राहत दिलाने के लिए नगर निगम की बड़ी तैयारी है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम के नंबरों 7614023227, 7612610917 और 101 पर संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इन नंबरों पर शिकायत मिलते ही नगर निगम की विशेष टीम पूरी तैयारी के साथ जलप्लावन वाले क्षेत्र में पहुँचेगी और जल निकासी व राहत कार्य शुरू करेगी। इसी प्रकार सभी संभागों में स्थापित कंट्रोल रूम के लिए भी नम्बर जारी किये गए हैं। इनमें प्रभारी अधिकारी एवं उनके नम्बर इस प्रकार हैं -
संभाग 1 गढ़ा के प्रभारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह रावत मो. नं. 9685043276,
संभाग 2 कछपुरा के प्रभारी अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह मो. नं. 9685043277,
संभाग 3 रामपुर के प्रभारी अधिकारी पंकज अवस्थी मो.नं. 9755937121,
संभाग 4 छोटी लाईन फाटक के प्रभारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह कौरव मो.नं. 9685043279,
संभाग 5 संजय गांधी मार्केट बल्देवबाग के प्रभारी अधिकारी अनुपम शुक्ला मो.नं. 9685043280,
संभाग 6 दमोहनाका के प्रभारी अधिकारी प्रदीप मरावी मो.नं. 9685043281,
संभाग 7 अधारताल के प्रभारी अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा मो.नं. 9685043282,
संभाग 8 भानतलैया के प्रभारी अधिकारी मोहित नागर मो. नं. 9685043283,
संभाग 9 लालमाटी के प्रभारी अधिकारी जागेन्द्र सिंह मो.नं. 9685043814,
संभाग 10 राॅंझी के प्रभारी अधिकारी नरेश शर्मा मो.नं. 9685048290,
संभाग 11 राजा गोकुलदास धर्मशाला के प्रभारी अधिकारी संतोष पाण्डेय मो.नं. 9685043516,
संभाग 12 घंटाघर के प्रभारी अधिकारी मयंक चैरसिया मो.नं. 9685048292,
संभाग 13 मुख्यालय के प्रभारी अधिकारी सागर बोरकर मो.नं. 9685048293,
संभाग 14 विजय नगर के प्रभारी अधिकारी सुदीप पटैल मो. नं. 9685043503,
संभाग 15 सुहागी के प्रभारी अधिकारी संतोष अग्रवाल मो.नं. 9685043290,
संभाग 16 नया बहोराबाग के प्रभारी अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह उईके मो. नं. 9407078761
निगमायुक्त ने स्वयं लिया तैयारियों का जायजा
वर्षाऋतु की तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्वयं अग्नि शमन विभाग के कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकायत पंजी रजिस्टर की जाँच की और व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात सैन्यदल और रेस्क्यू टीम के सदस्यों से सीधे चर्चा की। निगमायुक्त ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को 24 घंटे शिफ्ट में पूरी तरह अलर्ट रहने के कड़े निर्देश दिए, ताकि किसी भी विषम स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ उपायुक्त संभव अयाची, फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल और नीलेश पाटीदार उपस्थित रहे।
