khabar abhi tak

' कचरा ' फैलाने वाले दुकानदारों पर लगाया जुर्माना, वसूले 48 हजार


जबलपुर।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशों के बाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सफाई से कोई समझौता नहीं के निर्देश के साथ नगर निगम के सभी संभागों में एक साथ विशेष औचक निरीक्षण और चालानी कार्रवाई का अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए 48 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

​निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग डस्टबिन का उपयोग न कर सड़कों और खुले स्थानों पर कचरा फेंकते हैं, उनके खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य विभाग और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों की टीमों ने सभी संभागीय क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की।  मुख्य बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में की गई इस कार्रवाई के दौरान ​खुले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। ​प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak