khabar abhi tak

होटल में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था रेंजर पति, पहुंची गई पत्नी, जमकर किया हंगामा, हाइवा में चढ़कर भागा अधिकारी

 रीवा। रीवा के होटल रॉयल इन में सतना वन परिक्षेत्र का रेंजर ब्रजेन्द्र पांडेय अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। इस बात की खबर मिलते ही पत्नी पहुंच गई और रेंजर पति को युवती के साथ आगबबूला हो गई। उन्होने होटल तके जमकर हंगामा किया, जिसपर परिसर से लेकर बाहर सड़क तक लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच रेंजर ब्रजेन्द्र पांडेय बाहर निकले और हाइवा में बैठकर भाग निकले। 

                                      बताया गया है कि रेंजर ब्रजेन्द्र पांडेय की पत्नी को खबर कि उनके पति रीवा के होटल रॉयल इन में एक युवती के साथ ठहरे हुए हैं। इसके बाद वह सीधे होटल पहुंचीं और संबंधित कमरे तक पहुंच गईं। पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने पर उन्होंने पति से कमरे में मौजूद युवती के बारे में पूछा, जिसपर रेंजर ने कमरे में किसी अन्य के नहीं होने की बात कही। संदेह होने पर पत्नी कमरे के अंदर चली गईं, जहां उन्हें एक युवती मिली। युवती को देख गुस्से से आगबबूला पत्नी ने युवती के बाल पकड़े और घसीटते हुए बाहर लेकर आ गई। उन्होंने युवती से उसके और रेंजर के संबंधों को लेकर सवाल किए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। होटल परिसर में हुए विवाद को देखने के लिए लोग जुटने लगे। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

हंगामे के बीच होटल से निकल गए रेंजर-

विवाद के दौरान रेंजर स्थिति को संभालने और युवती को वहां से हटाने का प्रयास करते रहे। वहीं पत्नी लगातार सवाल-जवाब करती रहीं। विवाद बढऩे पर रेंजर होटल से बाहर निकल गए। इस दौरान पत्नी ने उनका पीछा भी किया। लेकिन उन्होने सड़क से गुजर रहे हाइवा को हाथ देकर रोका और उसमें बैठकर भाग निकले। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak